Liked on YouTube: 23 जून होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अरविंद ठाकुर ने जिला एवं विधान सभा कमेटी को

Notification

×

Iklan

Liked on YouTube: 23 जून होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अरविंद ठाकुर ने जिला एवं विधान सभा कमेटी को

Saturday, 24 May 2025 | May 24, 2025 Last Updated 2025-05-24T18:34:41Z
    Share
23 जून होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अरविंद ठाकुर ने जिला एवं विधान सभा कमेटी को
जन सेवा दल के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव की पदोन्नति कर रोशन लाल उर्फ पप्पू भैया को बदायूं जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया। 23 जून होने वाले कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए अरविंद ठाकुर ने जिला एवं विधान सभा कमेटी को सौंपी जिम्मेदारियां। 27 में अति पिछड़ों को साथ लेकर अपनी सरकार बनाएंगे : विनेश भैया। बदायूं दिनांक 24/05/2025 को जन सेवा दल के बैनर तले कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन जिला पंचायत सभागार बदायूं में किया गया।मंच का संचालन योगेश श्रीवास्तव ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जन सेवा दल के बरेली मंडल के अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि रहे प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर का जोरदार स्वागत किया एवं विशिष्ट अतिथि रहे प्रदेश प्रभारी भोलाराम सविता का स्वागत जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में बिसौली विधानसभा, बिल्सी विधानसभा ,शेखूपुर विधानसभा ,सहसवान विधानसभा, दातागंज विधानसभा एवं सदर विधानसभा के सभी विधानसभा अध्यक्षों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में आए पूरे जनपद से सविता समाज के लोगों ने जन सेवा दल को मजबूत करने की शपथ ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में समीक्षा की और संगठन को मजबूत करने एवं पार्टी के विस्तार करने के सुझाव एवं निर्देश दिए। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रहे योगेश श्रीवास्तव का पदोन्नति कर उन्हें बरेली मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया साथ ही रोशन लाल उर्फ पप्पू भैया को बदायूं जिला का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया एवं मुनील श्रीवास्तव को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर ने 23 जून को होने वाले कार्यक्रम भव्य रूप देने के लिए जिले की कमेटी एवं विधानसभा कमेटी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सभी कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया और संगठन का विस्तार करने पर सभी में एक जोश के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=SQ6hhc3pxsU